औरंगजेब ने 400 से ज्यादा मंदिरों के लिए दान की जमीन: एआईयूडीएफ विधायक

गुवाहाटी: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायक अमीनुल इस्लाम ने दावा किया कि मुगल शासक औरंगजेब ने अपने शासन के दौरान गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर सहित 400 से अधिक मंदिरों के लिए भूमि दान की थी।

मंगलवार को एएनआई से बात करते हुए, इस्लाम ने कहा, “मैंने वही कहा था जो देश ने मुग़ल शासन के दौरान देश में देखा था। एक इतिहासकार ने अपनी पुस्तक में यह भी लिखा है कि औरंगजेब ने अपने शासन काल में 400 से अधिक मंदिरों को भूमि दान में दी थी। अन्य मुगल शासकों ने भी गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर सहित मंदिरों, पुजारियों के लिए भूमि दान की।

एआईयूडीएफ विधायक ने आगे कहा कि भारत में धर्मनिरपेक्षता हजारों वर्षों से मौजूद है, और यह 1947 के ठीक बाद नहीं आई।

उन्होंने कहा, “असम के मुख्यमंत्री ने कहा था कि भारत 1947 के बाद ही धर्मनिरपेक्ष बना। इस पर, मैंने कहा था कि जिसने भी भारत पर शासन किया, उसने धर्मनिरपेक्षता बनाए रखी। जब हिंदू शासक थे, मुसलमान अपने धर्म का पालन करने के लिए स्वतंत्र थे, और इसके विपरीत जब मुसलमान शासक थे तो हिंदू अपने धर्म का पालन करने के लिए स्वतंत्र थे।”

उन्होंने कहा, “धर्मनिरपेक्षता हजारों सालों से भारत का हिस्सा रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here