मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म क्लब हाउस पर मुस्लिम महिलाओं से अभद्र चर्चा के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार लोगों की पहचान तीन युवकों आकाश (19), जैष्णव (21) और यश पाराशर (22) के रूप में हुई है। वे कथित तौर पर उस चर्चा का हिस्सा थे, जहां मुस्लिम महिलाओं का यौन शोषण किया गया और उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणी की गई।
Trigger Warning ⚠️
Here in @Clubhouse, a young group of Hindus are discussing with impunity: a) "hitting on a muslim girl's vagina is equal to destruction of 7 Babri masjids", b) "we're RSS fans, we'll convert muslim girls, & c) muslim girls' vagina is pinkish than hindus
1/2 pic.twitter.com/X3MSJrFlNv— Jaimine (@jaiminism) January 17, 2022
एएनआई ने ज्वाइंट सीपी क्राइम मिलिंद भारमबे के हवाले से कहा कि “हमने एक अश्लील क्लब हाउस ऐप चैट के खिलाफ मामला दर्ज किया है और हरियाणा के करनाल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसे 3 दिन की एसआईटी रिमांड पर ले जाया गया है। 2 अन्य आरोपियों को फरीदाबाद से उठाया गया है और उनके ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया जारी है।
यह घटनाक्रम मुंबई के रजा एकेडमी द्वारा मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर इस पर कार्रवाई की मांग करने के एक दिन बाद आया है।